{"_id":"5c2d0a93bdec2257216b8fde","slug":"121546455699-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का दुख-दर्द बांटने को करता हूं राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का दुख-दर्द बांटने को करता हूं राजनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। ममहर बाजार में बुधवार को आयोजित नववर्ष मिलन और अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उन्होंने जिला पंचायत निधि से एक करोड़ की लागत से इंटरलाकिंग सड़क बनवाने की घोषणा करते हुए कहा कि अपने लिए नहीं जनता के दुख, दर्द को साझा करने के लिए राजनीति करता हूं। इसके पूर्व ग्रामीणों ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया। गायकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
बुधवार को ममहर बाजार के बहुतरा खुर्द गांव में दोपहर करीब 2:30 बजे पहुंचे ज्ञानपुर विधायक ने ग्रामीणों को सबसे पहले नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि जिला पंचायत निधि से मिले एक करोड़ की लागत से बनने वाली इंटरलाकिंग सड़क बहुतरा-रमईपुर के ग्रामीणों के लिए नए वर्ष की सौगात है। जनपद की अन्य विधानसभा में भी ट्रांसफार्मर, सड़क, हैंडपंप, स्कूल बनाने का काम किया गया। कहा कि जनप्रतिनिधि को विकास में विधानसभा नहीं, बल्कि जिले को ध्यान में रखना चाहिए। कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत निधि से इंटरलाकिंग सड़क बनाने की घोषणा की गई है। कार्यक्रम आयोजक ओमप्रकाश तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन विनोद द्विवेदी ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेश मिश्रा, शिवशंकर दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, मैनेजर शुक्ला, अजय बिंद, राजितराम यादव, जेपी दुबे, सुशील कुमार बिंद, अनुराग दुबे आदि मौजूद रहे।