{"_id":"5be9cab5bdec2262ae58f466","slug":"121542048437-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांची
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/चौरी। बैंकों में आए दिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कई बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम देखे और बैंक अधिकारियों को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी। कहा कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे हर हाल में चलते रहने चाहिए।
पांच दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुल गए। उपभोक्ताओं के दबाव एवं अन्य दिक्कतों के मद्देनजर एसपी समेत कई थानाध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों के बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। ज्ञानपुर के एसबीआई शाखा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को दोपहर में पुलिस अधीक्षक राजेश एस अचानक पहुंचे। एसपी ने बैंक के एक-एक काउंटर पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। इसके बाद वह बैंक परिसर के अंदर बिना लाक की खड़ी बाइक का चालान करने का निर्देश दिया। चौरी संवाददाता के अनुसार, सोमवार को पुलिस ने बैंक परिसर में खड़ी बगैर लॉक और बेतरतीब वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।थानाध्यक्ष चौरी प्रदीप कुमार ने स्टेट बैंक चौरी बाजार, यूनियन बैंक रोटहा और बहरी के अलावा काशी गोमती ग्रामीण बैंक ममहर में वाहनों की चेकिंग की। परिसर में पुलिस ने आधा दर्जन वाहनों का चालान किया।
इनसेट
एटीएम पर नकदी के लिए उमड़े लोग
ज्ञानपुर। पांच दिन की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो पैसे के लेनदेन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने बैंक में पैसे जमा किए और निकाले। बैंकों में भीड़ के चलते एटीएम के बाहर भी लंबी लाइन लगी रही। ज्ञानपुर के एसबीआई, सेंट्रल बैंक, यूबीआई, पीएनबी, भदोही अर्बन, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के एटीएम पर लोगों की लंबी कतार लगी रही।