{"_id":"5bc639b7bdec2269a642ac03","slug":"121539717559-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। इलाके के डेहरिया गांव निवासी एक बालक की किट से जांच में डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से उसे मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी रेफर किया गया। इसके बाद महकमे की ओर से नगर में युद्ध स्तर पर मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया गया।
डेहरिया निवासी वैभव (06) पुत्र कृष्णा सिंह की गत दिनों अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। डेंगू के लक्षण दिखने पर डाक्टरों ने डेंगू किट से जांच की तो डेंगू की पुष्टि हुई। डाक्टरों ने उसे वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं गोपीगंज उप डाकघर के डाक सहायक सत्यनारायण को भी मच्छर जनित बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। अबतक सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अभय सिंह समेत तीन लोगों की डेंगू से जान जा चुकी है। सीएचसी के सीएमएस डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया की उक्त बालक में डेंगू की पुष्टि होने पर वाराणसी रेफर किया गया। इसकी रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।