{"_id":"5ba68e1d867a55013d11aa74","slug":"121537642013-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती मनाने की बनाई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती मनाने की बनाई रूपरेखा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें गांधी जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद खसरा टीकाकरण और खाद्य सुरक्षा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दो अक्तूबर को सुबह सात बजे जिला स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस और पैदल चाल का आयोजन होगा। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह आठ बजे से नौ बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण होगा। सुबह पौने नौ बजे सभी कार्यालयों और स्कूलों में गांधी जी के संघर्ष, देश सेवा और जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला जाएगा। डीएम ने शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया कि गांधी जी की जयंती को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाएं। स्कूलों में निबंध, वाद-विवाद का आयोजन किया जाए। तीनों एसडीएम अपने क्षेत्र के नगर पंचायत और पालिकाओं में साफ-सफाई कराएं। अच्छे साफ-सफाई के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह 10 बजे पिपरिस में कुष्ठ रोगियों को फल एवं दवा वितरण एसडीएम और सीएमओ करेंगे। सुबह 10 बजकर 30 बजे एमबीएस में क्षय रोगियों को फल एवं दवा वितरित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे कुष्ठ जागरूकता रैली एवं राष्ट्रीय एकता पद यात्रा ज्ञानपुर के राजापुर से फकीरान बस्ती, बड़ा डीह से होते हुए पशु चिकित्सालय पर आकर समाप्त होगी। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, सीडीओ हरिशंकर सिंह, बीएसए अमित कुमार आदि रहे। इसी तरह डीएम ने आगामी खसरा टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। 26 नवंबर से शुरू होने वाले अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने जिला स्तरीय कमेटी खाद्य सुरक्षा औषधि एवं प्रशासन की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने जिला अभिहीत अधिकारी को निर्देश दिया कि बिना पंजीयन वाले दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई करें। अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह ने बताया कि इस सत्र में 66 छापेमारी में 67 नमूना एकत्रित किया गया। डीएम ने नवोदय विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालयों में भी जांच को कहा।