फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   121 passengers could not board the train, Railways returned the money

Bhadohi News: ट्रेन में नहीं चढ़ सके 121 यात्री, रेलवे ने लौटाया पैसा

Mon, 16 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
121 passengers could not board the train, Railways returned the money
गोपीगंज।पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रविवार को भोर में भीड़ अधिक होने से जन साधारण एक्सप्रेस में करीब 121 यात्री नहीं चढ़ सके। इसको लेकर मुंबई जाने वाले यात्रियों ने हंगामा किया। परेशान होकर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के टिकट का पैसा वापस किया, लेकिन मुंबई जाने के लिए घर से निकले लोगों को वापस लौटना पड़ा। शादी-विवाह का सीजन खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में लोग काम के लिए मुंबई लौट रहे हैं। टिकट की मारामारी के बाद अब उन्हें ट्रेन में बैठने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को भोर में करीब चार बजकर 21 मिनट पर ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस पहुंची जो रक्सौल से तिलकनगर जाती है। ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी होने के कारण उसमें दूसरे यात्री नहीं चढ़ सके। यात्री शनि कुमार ने कहा बिहार से ही ट्रेन की बोगियों में यात्री भरे थे। यात्री राम दुबे, वकील बिंद, संजय सोनी, धर्मेंद्र प्रजापति ने कहा करीब 800 से 900 की संख्या में यात्री मुंबई जाने के लिए आए थे। यात्रियों ने कहा कि कहा मुंबई महानगर के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए और वेटिंग टिकट भी चालू करवाया जाए। स्टेशन के टिकट बाबू राजू दुबे ने बताया 121 यात्रियों का टिकट लगभग 71 हजार 640 रुपए का वापस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed