{"_id":"66fdc2a246935b9ccf0ed374","slug":"12-hoppers-included-in-municipalitys-cleaning-fleet-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-117385-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पालिका के सफाई बेड़े में 12 हूपर शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पालिका के सफाई बेड़े में 12 हूपर शामिल
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने नगर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए को बुधवार को एक दर्जन हूपर बेड़े में शामिल किया है। इन हूपरों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के काम में लगाया जाएगा। बुधवार को सभी हूपर को नगर पालिका परिषद प्रांगण से पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर के प्रतिनिधि सभासद डा. अतहर अंसारी और ईओ धर्मराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि नगर पालिका द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था पहले से चल रही है। हमारे पास पहले से हूपर थे। जिनसे काम लिया जा रहा था, लेकिन मौजूदा हूपर नाकाफी सिद्ध हो रहे थे। इसे देखते हुए डेढ़ दर्जन हूपर क्रय किए जाने की योजना बनाई गई थी। बताया कि इन हूपरों से 12 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन कराया जाएगा।
ईओ ने बताया कि हूपर मोहल्ले में पहुंचने पर उसमें गीत बजेंगे, गीत सुनकर कानों को अच्छे लगेंगे ही लोगों को हूपर के पहुंचने की जानकारी भी मिल जाएगी। और लोग अपने घर का कूड़ा लाकर हूपर में डाल देंगे। इस मौके पर डीसीएम नेहा कपूर, सैनिटरी इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, जेई रवि विश्वकर्मा व सभासद गुलाम संजरी, अशरफ अली आदि रहे।