{"_id":"5c23bc62bdec2256fd70f745","slug":"11545845858-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में साउंड बजाने वालों की अब खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में साउंड बजाने वालों की अब खैर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने बुधवार को एएसपी को पत्रक देकर ऑटो में बजने वाले अश्लील गानों पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि ऑटो में बजने वाले भद्भे गानों से युवतियों और महिलाओं को परेशानी होती है। साथ ही उनके साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। एएसपी ने इस पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
जिले में ऑटो चालक अपने ऑटो में साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में भद्दे गाने बजाते हुए चलते हैं। इससे खासकर छात्राओं और महिलाओं को काफी समस्या होती है। भद्दे गानों से सफर के दौरान उनके साथ अपराध होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके बावजूद इस पर अंकुश नहीं लगाया जाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अगुवाई में दर्जनभर लोगों ने एएसपी डॉ. संजय कुुुमार को ज्ञापन सौंपकर अभियान चलाकर इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि अगर जल्द इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। एएसपी ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर साउंड लगे ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि शुक्ला, सौरभ मिश्रा, प्रशांत तिवारी, नवरतन त्रिपाठी, रोहित चौरसिया, रौनक मिश्रा, सूरज मिश्रा, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।