{"_id":"5be9cc0dbdec22699c0c1bd3","slug":"11542048781-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा पर दें भाषण, पाएं ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा पर दें भाषण, पाएं ईनाम
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सड़क दुर्घटनाओं के रोकने पर भाषण देकर परिवहन विभाग से इनाम पाएं। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई के 52 माध्यमिक एवं इटर कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराएगा। इसमें नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्रथम पुरस्कार पाने वाले छात्र को 21 हजार, द्वितीय को 11 और तृतीय को सात हजार का ईनाम दिया जाएगा।
देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उसके रोकथाम के लिए छात्र-छात्राओं से भाषण के माध्यम से राय लिया जाएगा। भाषण में वह अपनी राय रखने के साथ ही गांव-गांव में लोगों को इससे जागरूक कर सकेंगे। परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर परिवहन विभाग 20 नवंबर को जिले के विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराएगा। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा कि 50 से 52 विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इसमें नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। 20 नवंबर को विद्यालय स्तर जबकि 28 नवंबर को जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बेहतर भाषण देने वाले होनहारों को पुरस्कृत किया जाएगा।