फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एसडीएम ने पटाखा निर्माण की जांच की, मची खलबली

एसडीएम ने पटाखा निर्माण की जांच की, मची खलबली

Wed, 31 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने पटाखा निर्माण की जांच की, मची खलबली
ज्ञानपुर। उप जिलाधिकारी अमृता सिंह ने मंगलवार को ज्ञानपुर नगर में अवैध पटाखा के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने संभावित अवैध पटाखा निर्माण स्थलों पर जाकर छानबीन की। पटाखा बनाने वाले लाइसेंसधारकों से भी पूछताछ की और कहा कि किसी भी कीमत पर मानकों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। दीपावली के मद्देनजर पटाखा का कारोबार करने वाले व्यापारी भारी मात्रा में पटाखा आवासीय इलाकों में डंप कर देते हैं। इससे अक्सर बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को दोपहर में एसडीएम अमृता सिंह और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर यादवेंद्र सिंह ने ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में पटाखा कारोबारियों के यहां औचक निरीक्षण किया। प्रशासन की अचानक कार्रवाई से पटाखा व्यापारियों में खलबली मच गई। एसडीएम ने तीन कारोबारियों के यहां जांच पड़ताल की। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यापारी अधिक आवाज एवं विस्फोटक पटाखा न बेचें। बस्ती वाले इलाकों में पटाखे का भंडारण भी न किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर मानक का उल्लंघन किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर भी जांच-पड़ताल की जाएगी। गौरतलब है कि गत दिनों पुरानी बाजार में एक मकान में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया था। इसमें दो लोगों के जख्मी होने की बात भी कही जा रही थी, लेकिन घटना के बाद घर के लोग लापता हो गए। हालांकि पुलिस ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने जांच-पड़ताल अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed