फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अकीदत और एहतेराम से मना शबे बरात

अकीदत और एहतेराम से मना शबे बरात

Sun, 21 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अकीदत और एहतेराम से मना शबे बरात

विज्ञापन
भदोही। भदोही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम इलाकों में शबे बरात का पर्व शनिवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम बहुल मोहल्लों में जहां दिन भर चहल पहल रही वहीं शाम से मजार और कब्रिस्तानों में शुरू हुई चहल पहल रात भर जारी रही। लोगों ने अपनेे पुर्खों के मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ की। इस मौके पर घरों में तरह तरह के हलुआ बनाए गए और जरुरतमंदों में बाटे गए।
शाम ढलते ही बड़े, बूढे और बच्चे नए कपड़े पहन कर बुजुर्गों के आस्तानों पर फातेहा पढ़ने के लिए निकल पड़े थे। पैदल चलने वालों से सड़कें गुलजार रहीं। कहीं कहीं पूरा परिवार बाइक या कार से रात रात भर कब्रिस्तान और मजार के चक्कर लगाते रहे। शबे बरात के दिन घरों में हलुआ बनाकर गरीबों में तकसीम किया जाने के अलावा लोग रात में अपने व पुरखों की मगफेरत के लिए दुआ करते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते शनिवार को रात भर जानू शहीद बाबा, दाता कल्लन शाह, मीरा शहीद, कुतुबे भदोही, गाजी मियां, नाबीना शाह, हजरत जाहिद शाह, लाइन शाह बाबा, आलम शहीद बाबा, हाजी अब्दुल वहाब चरम पोश कजियाना समेत विभिन्न मोहल्लों के कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने वालों की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर लोगों ने अकीदतमंदों को चाय पिला कर शवाब कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed