फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अक्टूबर फेयर भी होगा वाराणसी में

अक्टूबर फेयर भी होगा वाराणसी में

Sat, 20 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
अक्टूबर फेयर भी होगा वाराणसी में

विज्ञापन
भदोही। आगामी अक्तूबर माह का इंडिया कारपेट एक्सपो भदोही में होगा या वाराणसी में। अभी इस पर संशय बरकरार है। लेकिन, मार्ट की तैयारियां देख कर तय माना जा रहा है कि मेला वाराणसी में ही होगा। केवल घोषणा होनी बाकी है। समझा जा रहा है कि शनिवार को आगरा में होने वाले आयोजकों कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की बैठक में इस पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।
भदोही के कालीन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूर्ववर्ती सपा सरकार ने भदोही में कारपेट एक्सपो मार्ट निर्माण कराया था। तीन साल में किसी तरह मार्ट बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अभी भी यहां कारपेट फेयर आयोजन खटाई में नजर आ रहा है। निविदा के माध्यम से मार्ट को चलाने का जिम्मा प्रदेश सरकार ने सीईपीसी को दिया है, लेकिन निविदा के आठ-नौ माह बाद भी अब तक मार्ट सीईपीसी को हैंडओवर नहीं हो सका है। हैंडओवर में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि सीईपीसी मार्ट का सारा काम पूरा होने के बाद ही टेकओवर करेगा। बीते आठ मार्च को सीईपीसी के एक दल ने मार्ट परिसर का निरीक्षण कर 26 बिंदू कमियां गिनाते हुए उद्योग विभाग के अधिकारियों से पूरा कराने की बात कही थी। बैठक में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने कमियों को दुरुस्त कराने के लिए दो माह का समय मांगा था।
विज्ञापन

गत सप्ताह परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्य संजय गुप्ता ने मार्ट का दौरा करने पर पाया कि वहां कोई काम नहीं हो रहा है। समस्याएं ज्यों कि त्यों पड़ी हैं। ऐसे में संकेत भी दिए थे कि यहां फेयर कराना संभव प्रतीत नहीं होता, जबकि समय निकलता जा रहा है। शुक्रवार को परिषद के चेयरमैन महावीर प्रताप शर्मा ने बताया कि कल (शनिवार) आगरा में होने वाली परिषद की बैठक में फेयर स्थल के लिए अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद तिथियां तय की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed