{"_id":"5bb5151c867a5570ec6cf713","slug":"111538594076-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का बूथ और सेक्टर स्तरीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का बूथ और सेक्टर स्तरीय सम्मेलन
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। स्टेशन रोड स्थित दिव्या बैंक्वेट हाल में बुधवार को समाजवादी पार्टी का विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी संभालने की नसीहत दी गई। साथ ही भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर नेताओं ने हमला बोला। सम्मेलन में पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याओं का निवारण कराएं। साथ ही मतदाता सूची को दुरुस्त कराएं। कहा कि बूथ और सेक्टरों के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी राह आसान होगी। दिल्ली में किसानों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार नैतिकता भुला गई है और किसानों पर जुल्म ढा रही है। प्रदेश पुलिस के निरंकुश होने तथा फर्जी मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसको लेकर सपा जनता की अदालत में जाएगी। संचालन मिंटू बेग और अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की। इस दौरान नई बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, पूर्व प्रमुख विकास यादव, डा.आरके पटेल, हसनैन अंसारी, ओमप्रकाश यादव, प्रदीप यादव, पन्नालाल यादव, अलीशेर खां, कन्हैया लाल मौर्य, ऋतु सिंह, मुन्ना यादव, घनश्यामदास गुप्ता, सरिता बिंद, धर्मेंद्र यादव, श्यामधर बब्बू यादव, ह्रदय प्रजापति, मुख्तार हाशमी, अख्तर खां, द्वारिका यादव, सुरेश यादव, विनोद यादव, चंदन यादव, मनोज यादव, इमरान खां, राशिद मलिक, राजू डायर, नफीस डायर, कमलेश यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन