फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दलित छात्रा को भगाने में उम्रकैद

दलित छात्रा को भगाने में उम्रकैद

Sat, 01 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
दलित छात्रा को भगाने में उम्रकैद
ज्ञानपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विशेष न्यायालय ने दलित छात्रा को स्कूल से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। गत वर्ष अप्रैल में हुई इस घटना में दोनों पक्षों को सुनने के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

दुर्गागंज थानाक्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा 19 अप्रैल 2017 को परीक्षा देने दुर्गागंज इंटरमीडिएट कॉलेज गई थी। थानाक्षेत्र के चौर बौरीबोझ गांव निवासी रैना बिंद पुत्र तेज बहादुर उसे बहला-फुसलाकर स्कूल से भगा ले गया। छात्रा के परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद छात्रा के पिता ने दुर्गागंज थाने की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 24 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और एससीएसटी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज किया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो विशेष न्यायाधीश अपर सत्र न्यायालय प्रथम संजय कुमार डे ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद आरोपी को धारा 376 और लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम के आरोप से दोषमुक्त कर दिया। जबकि दलित छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कारावास भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष से बहस पैरवी एडीजीसी विकास नारायण सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed