{"_id":"5eb5544f8ebc3e90ae67b8fc","slug":"11-married-in-abu-hall-recently-bhadohi-news-vns523888787","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में विवाहिता की मौत,11 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझ हाल में विवाहिता की मौत,11 नामजद
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता प्रकाशनी मिश्रा (22) पत्नी प्रवीण कुमार दुबे की अबूल हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महदेपुर निवासी माताप्रसाद दुबे के पुत्र प्रवीण कुमार दुबे की शादी मिर्जापुर के चुनार थाना अंतर्गत कुशहां निवासी करुणानिधि मिश्रा की बेटी प्रकाशनी मिश्रा के साथ मई 2018 में हुई थी। शादी के बाद से पारिवारिक परिस्थिति ठीकठाक रही और प्रकाशनी ने 29 जनवरी 2020 में पुत्र को भी जन्म दिया जो इस समय 4 माह का है। रात में विवाहिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और परिजन उसे सीएचसी औराई ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता करुणानिधि मिश्रा ने लिखित तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष चार पहिया वाहन की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात जानबूझ मार डाला। तहरीर पर पुलिस ने पति प्रवीण कुमार दुबे, ससुर माता प्रसाद दूबे, सास, देवर सचिन, चचिया ससुर चंदन दुबे, पांच ननद समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ धारा 304बी, 489ए एवं दहेज प्रतिषोध अधिनियम 3/4डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ससुराल पक्ष का कहना रहा कि प्रकाशनी मिश्रा की तबीयत खराब हुई थी। निजी अस्पताल में ले जाने पर राहत नहीं मिली और सीएचसी में भर्ती करते ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई सामने आएगी।