फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम शुरू

मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम शुरू

Tue, 12 Feb 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
भदोही। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम मेरा परिवार-भाजपा परिवार का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। पार्टी के जिला प्रभारी संजय राय ने भदोही नगर से इसका शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन अशोक जायसवाल के आवास पर हुई बैठक में भावी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। बताया कि दो मार्च तक कई कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब है। आजादी के बाद से भाजपा ने देश को पारदर्शी सरकार दी है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। आज से पार्टी का शंखनाद हो रहा है कि दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सब लोग एक सुर मे कहें कि चौकीदार प्योर है, फिर से पीएम बनना श्योर है।बताया कि 12 से 22 फरवरी तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार चलेगा जिसमे नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। 17 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर टिफिन कार्यक्रम होगा जिसमे कार्यकर्त्ता बूथों पर टिफिन लेकर पहुंचेंगे और सामुहिक भोजन कर समरसता का संदेश देंगे। 26 फरवरी को कमल ज्योति कार्यक्रम और दो मार्च को बाइक रैली के साथ समापन होगा।
विज्ञापन

बैठक में पार्टी फंड के लिए सहयोग भी मांगा गया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल और संचालन नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने किया। दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, सत्यशील जायसवाल, ओमप्रकाश पांडेय, कलावती देवी, रवींद्र दूबे, अशोक पाल, अजय दूबे, अरुण जायसवाल बबलू, नंद कुमार यादव, शिव कुमार मिश्र, महेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, पारस सोनकर, कमलेश गौतम, उजैर अहमद, नेहरु यादव, आनंद कुमार निगम, महेंद्र यादव, गिरधारी जायसवाल, अजय दूबे, भरत जायसवाल, राहुल कश्यप, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राजीव मोदनवाल, प्रभु सेठ, राज सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed