फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Azad Sports beat Machhlishahr by five wickets

Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स ने मछलीशहर को पांच विकेट से हराया

Thu, 08 Oct 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Azad Sports beat Machhlishahr by five wickets
मैच जितने के बाद आजाद स्पोर्ट्स के ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में बुधवार को अंडर-12 और अंडर-14 क्रिकेट मैच खेले गए। अंडर -12 में मछलीशहर क्रिकेट एकेडमी व आजाद स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें आजाद क्लब ने मछलीशहर को पांच विकेट से हरा दिया। वहीं अंडर-14 में मोढ़ और आजाद स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच को आजाद स्पोर्ट्स ने नौ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

अंडर-12 के पहले मैच में टॉस जीतकर आजाद स्पोर्ट्स ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बैटिंग करने उतारी एमसीए की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसमें रुद्र मोदनवाल ने 26 रन, सी जैस ने 21 रन, सत्यम यादव ने 16 रन बनाए। आजाद स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी में पियूष बिंद ने हैट्रिक ली। सिद्धार्थ सरोज सुरज यादव व आदर्श गौतम ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी आजाद स्पोर्ट्स ने 29वें ओवर में 5 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच जीत लिया। अर्पित यादव ने 58 रन, सिद्धार्थ सरोज ने 33 रन, सानु मौर्या ने 32 रनों का योगदान किया। वहीं अंडर-14 के मैच में मोढ़ की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसमें ओम पाल ने 58 रन, हिमांशु बिंद 34 रन व महफूज आलम 29 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज चंद्रेश दास व अमित ने 3-3 विकेट, हर्ष व आदर्श मौर्या ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed