{"_id":"6ac6a12a1a2b9e08e90da0f0","slug":"opd-will-run-in-chc-phc-from-10-am-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-149681-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीएचसी-पीएचसी में सुबह 10 बजे से चलेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीएचसी-पीएचसी में सुबह 10 बजे से चलेगी ओपीडी
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के ओपीडी के समय बदलाव किया है।
अब इन स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी आठ से दो बजे के बजाय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संचालित होगी। नए समय से मरीजों को दोपहर बाद भी चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। नई ओपीडी व्यवस्था 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी।
ओपीडी समय में बदलाव होने से मरीजों को अब उपचार में राहत मिलेगी। उन्हें सुबह अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय में बदलाव के बाद सभी अधीक्षक और चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिया गया है।
जिले में छह सीएचसी गोपीगंज, औराई, डीघ, सुरियावां, भदोही, अभोली है। इसके अलावा 20 पीएचसी है। यहां रोजाना 2700 की ओपीडी होती है। साल में दो बार ओपीडी के समय में बदलाव करने का नियम है। जब गर्मी से ठंड शुरू होती है और ठंड से गर्मी का सीजन आता है।
विज्ञापन
यानी एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सीएचसी, पीएचसी की ओपीडी सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलती है।
इसके बाद एक अप्रैल से 30 सितंबर तक ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलती है। ओपीडी में पूर समय पर्चा कटता है। सीएचसी में दो बजे के बाद इमरजेंसी में पर्चा बनता है। संवाद