फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Schemes of 15 departments were seen in Rangoli.

Bhadohi News: रंगोली में दिखीं 15 विभागों की योजनाएं

Thu, 08 Oct 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Schemes of 15 departments were seen in Rangoli.
जीआईसी मैदान में विकसित भारत पर सजी रंगोली को देखते अति​थि और छात्राएं। संवाद
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को रचनात्मक एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया। 108 मीटर व्यास की रंगोली में 15 विभागों की योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों तथा विकसित भारत के सपने को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

रंगोली को तैयार करने में फूल, प्राकृतिक रंग, अनाज एवं मिट्टी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग किया गया। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कलात्मक प्रस्तुति नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार, राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, बीएसए शिवम पांडेय, डीआईओएस अंशुमान, डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed