फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शिविर में डेढ़ करोड़ ऋण वितरित

शिविर में डेढ़ करोड़ ऋण वितरित

Sat, 19 Jan 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
शिविर में डेढ़ करोड़ ऋण वितरित

विज्ञापन
भदोही। इलाहाबाद बैंक की ओर से उद्यमियों और शिल्पियों को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को डेढ़ करोड़ रुपये के लोन के कागजात सौंपे गए। उपायुक्त उद्योग, हरेंद्र प्रताप ने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार हर संभव सहायता दे रही है। मझोले उद्यमियों से लेकर बड़े उद्यमियों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। लोग अपना प्रस्ताव बनाकर बैंकों अथवा जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने जनधन योजना चलाई। इसके बाद मुद्रा लोन योजना के माध्यम से लाखो दूकानदारों, पटरी व्यवसाईयों के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। कहा कि सरकार का शिल्पियों की ओर ध्यान है। लोग ऋण लेकर या तो नया कारोबार शुरू कर सकते हैं अथवा अपने कारोबार को बेहतर बना सकते हैं।
अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, अमिताभ सेन गुप्ता ने भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजना के बारे में विस्तार से बताया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के निदेशक, आलोक चौधरी ने लोगों को विभिन्न इंश्योरेंस और पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहायक निदेशक तरुण बुडाल ने समूह बनाकर उद्यम की स्थापना करने नियमों और सरकार से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार बताया कि 12 लाभार्थियों को लगभग डेढ़ करोड़ का ऋण प्रदान किया गया है। तथा लोगों को इस तरह की योजनाओं से जागरूक भी किया गया। इस मौके पर भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के डा.एसके पांडेय, आईबी सिंह, अंबुज कुमार ने भी संबोधित किया। इम्तीयाज खां ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed