फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कलाम के जीवन से लें प्रेरणा

कलाम के जीवन से लें प्रेरणा

Tue, 16 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कलाम के जीवन से लें प्रेरणा
भदोही। नगर के मार्डन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की गई। पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अध्यापक मोहनलाल पाल ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते लेकिन आप अपनी आदत तो बदल सकते हैं। जिसने अपनी आदतें बदल ली उसकी तकदीर बदलते देर नहीं लगी। कहा कि आज हमारे बीच महान वैज्ञानिक तो नहीं हैं, लेकिन उनकी बातें हमें जीवन भर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार गरीबी में पले बढ़े पूर्व राष्ट्रपति ने वैज्ञानिक बन कर भारत का गौरव बढ़ाया। कहा गया कि उनकी प्रेरणाओं को हम सबको अपने दिल में उतारना चाहिए। इस मौके पर रामजीत यादव, राजेश मौर्य, राकेश, विजय राज, पवन मौर्य, सुशीला देवी, सुभाष, मनोज यादव, अखिलेश गौंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed