{"_id":"594975b74f1c1b796c8b46e6","slug":"101497986487-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के लिए तीन नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के लिए तीन नामांकन
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन हुए। जिला पंचायत सदस्य रामलली मिश्रा के एमएलसी बनने के बाद खाली हुई वार्ड संख्या 21 के लिए तीन उम्मीदवारों ने परचा भरा। निषाद पार्टी से ललिता देवी शुक्ला, बसपा समर्थित रेखा सिंह और भाजपा की उम्मीदवार गीता देवी ने नामांकन किया।
इसी तरह ग्राम प्रधान के लिए ज्ञानपुर ब्लॉक के देवाजीतपुर, धनापुर उत्तरी और कसिदहां गांवों में उपचुनाव होने हैं। रिक्त चल रहे इन तीनों पदों के लिए मंगलवार को नौ लोगों ने नामांकन दाखिल किया। देवाजीतपुर गांव के प्रधान पद के लिए रेनू देवी पत्नी प्रमोद और ललिता देवी पत्नी उमेश ने परचा भरा। इसी तरह धनापुर उत्तरी से कन्हैयालाल और महजबीं बानो और कसिदहां से मंत्री देवी पत्नी शेषमणि, चंद्रावती पत्नी लौधर, रामाश्रय, दिनेश और अनिल कुमार समेत पांच लोगों ने परचा दाखिल किया। उधर जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला मुख्यालय पर नामांकन किया गया। वार्ड 21 से रामलली मिश्रा के एमएलसी बनने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव में कांटे की टक्कर होती दिख रही है। भाजपा ने गीता देवी को मैदान में उतारा है तो विजय मिश्र की पार्टी निषाद की ओर से ललिता देवी शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। रेखा सिंह भी जोर आजमाइश कर रहीं हैं। बुधवार को भी नामांकन किया जाएगा। जबकि 24 जून को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का वितरण किया जाएगा।