{"_id":"6a0f5ce75b81e0f0fc06fbf2","slug":"10-million-to-11-cooperative-societies-will-be-renovated-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-143355-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एक करोड़ से 11 सहकारी समितियों का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एक करोड़ से 11 सहकारी समितियों का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
जिले की 11 सहकारी समितियों का एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सहकारिता विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया है। प्रत्येक समिति पर लगभग 9.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कई समितियों पर कार्य भी शुरू हो चुका है। जिले में कुल 52 सहकारी समितियां हैं, जिनमें 43 से 44 समितियां सक्रिय हैं। इन समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरक, बीज और ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। धान और गेहूं खरीद के दौरान भी किसानों से उपज की खरीद इन्हीं केंद्रों पर की जाती है। केंद्र में सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद समितियों का नाम बदलकर बी-पैक्स कर दिया गया है। प्रत्येक समिति में 250 सदस्य भी बनाए गए हैं। जिले की अधिकांश समितियां करीब ढाई से तीन दशक पहले बनी थीं। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण कई भवन जर्जर हो गए हैं। इससे खाद-बीज भंडारण और वितरण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण क्षेत्रों की समितियों में केंद्र सरकार की योजना के तहत कंप्यूटरीकरण का कार्य भी शुरू किया गया है, लेकिन जर्जर भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना चुनौती बना हुआ था। बीते वर्ष सहकारिता विभाग ने 11 समितियों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अप्रैल में स्वीकृति मिलने के बाद बजट जारी हुआ और निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
इन समितियों का होगा जीर्णोद्धार
बी-पैक्स अजयपुर, रजपुरा, खेमईपुर, रमईपुर, शेरपुर गोपलहां, पीपरगांव, मकनपुर और हरिकरनपुर समेत 11 समितियों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
वर्जन
पांच समितियों के जीर्णेाद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिलने पर अब काम शुरू कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में समितियों पर लोगों को उर्वरक, ऋण के साथ-साथ सीएचसी, दवा आदि की सुविधाएं मिल सकेंगी। - रामप्रकाश, एआर, सहकारिता।