{"_id":"58e154ff4f1c1bf6465b4a1a","slug":"1-5-lakh-toilets-and-toilets-will-be-built-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले में बनाए जाएंगे डेढ़ लाख और शौचालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनाए जाएंगे डेढ़ लाख और शौचालय
bhadohi hindi news
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत तक यानी दिसंबर में भदोही जिला खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा। इसके लिए शासन से भी भदोही जनपद को नौ माह में ओडीएफ घोषित करने के लिए निर्देश आया है। जनपद को ओडीएफ घोषित करने के लिए डेढ़ लाख शौचालयों के निर्माण की दरकार है। दिसंबर के पहले तक जिला प्रशासन ने डेढ़ लाख शौचालय भी बनवाने की क वायद शुरू कर दी है। जिले में गांवों को ओडीएफ घोषित के दौरान अब तक एक लाख 12 हजार शौचालयों का निर्माण हो चुका है। अब डेढ़ लाख और शौचालयों का निर्माण कराकर जनपद को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के पास नौ माह का समय है।
मालूम हो कि खुले में शौच करने से जहां वातावरण में गंदगी फैलती है, वहीं तमाम बीमारियां भी इसके चपेट में ले लेती है। कई शोधों में इसका खुलासा होने से राष्ट्रीय स्तर पर खुले में शौच से मुक्त होने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके चलते जिले के करीब 50 गांव अब तक खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। एक लाख 12 हजार शौचालय निर्माण के बाद भी अभी डेढ़ लाख शौचालयों की जनपद को ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त घोषित करने के लिए जरूरत है। जिले के विकास भवन स्थिति संबंधित विभागों ने नए वित्तीय सत्र से इस बिंदु पर अपना काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि जनपद को नौ माह में खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य है। अब तक जिले में एक लाख 12 हजार शौचालय निर्माण हो चुका है। दिसंबर तक डेढ़ लाख और शौचालय का निर्माण कराकर जिले को ओडीएफ घोषित किया जाएगा।