{"_id":"577a9bdd4f1c1b6d697fa68b","slug":"zone-topped-the-township-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोन में अव्वल रही बस्ती पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोन में अव्वल रही बस्ती पुलिस
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालू वर्ष की पहली छमाही बस्ती पुलिस के लिए उपलब्धियों भरी रही। 19 सदस्यों वाले क्रूर जन-जातीय बंजारा डकैतों के गिरोह को मुठभेड़ में धर दबोचने के अलावा तमाम ऐसे कारनामे रेंज पुलिस ने कर दिखाए, जिसकी उम्मीद कम थी। मथुरा के जवाहर बाग कांड के असली किरदार चंदन बोस की गिरफ्तारी, मुंबई अंडरवर्ल्ड माफिया जफर सुपारी की सुपारी लेने वाले शातिर शूटर विजय सिंह को समर्पण पर मजबूर करने का श्रेय भी परिक्षेत्र पुलिस के नाम रहा। पंचायत चुनाव के दौरान नवंबर-दिसंबर में ही अधिकतर निरोधात्मक कार्रवाइयां हो चुकी थी, बावजूद इसके जनवरी से जून के बीच का आंकड़ा जोन में सबसे अव्वल रहा।
डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए 30 जून तक छह महीने की चुनौतियों और उपलब्धियों का ब्योरा दिया। कहा कि परिक्षेत्र के रुधौली, इटवा एवं बांसी में ताबड़तोड़ डकैतियां पड़ने से पूरे पूर्वांचल में पुलिस की किरकिरी होने लगी थी। मगर रेंज के जांबाज जवानों ने सभी डकैतों को सीखचों के पीछे पहुंचाया। हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों को लूटने के अंतर्जनपदीय गिरोह का परदाफाश कर उसके सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। चोरी गए दो ट्रक भी बरामद हुए। अभी बीते महीने में गोरखपुर से इंडिका बुक कराकर जा रहे बदमाशों ने ड्राइवर को गोली मार दी और कार लूटकर भागने लगे। लेकिन संतकबीरनगर व बस्ती पुलिस के तालमेल से वे दबोच लिए गए।
बकौल डीआईजी रेंज में इस छह महीनों के भीतर हत्या की 27 घटनाएं हुईं। जिनमें आठ ब्लाइंड मर्डर यानी अज्ञात के खिलाफ मुकदमे लिखाए गए। उन आठ में से सात का अनावरण करते हुए 58 आरोपियों को जेल भेजा गया। इसी प्रकार लूट की 11 घटनाओं में 38 अभियुक्त पकड़े गए। पुरस्कार घोषित 23 में से 19 अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। गैंगेस्टर के तहत 48 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। 69 को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया गया, जिसका उलंघन करने वाले 17 गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त 146 अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर लगा। दो ट्रक, चार चार पहिया वाहन और 56 दो पहिया वाहन बरामद किए गए। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 749 अभियोग दर्ज हुए, जिनमें 766 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। 50 हजार लीटर अवैध शराब बरामद भी हुई। तीन रिवाल्वर, 24 पिस्टल, 36 कट्टे, दो रायफल और 39 चाकू बरामद कर 107 को आर्म्स एक्ट में चालान किया गया। डीआईजी ने बताया कि अपराध नियंत्रण में बस्ती जिले की उपलब्धि रेंज में सबसे ऊपर है। कहा कि आने वाले दिनों में कई अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि आम जनमानस में कानून के प्रति भरोसा और आदर बढ़े।