फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth's body found hanging from a mango tree, stir

Basti News: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हड़कंप

Sat, 25 Apr 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a mango tree, stir
निर्मल की फाइल फोटो
कप्तानगंज। क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव में शुक्रवार की भोर में ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक यूनिट को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजनों के पहुंचने पर युवक के शव की पहचान निर्मल निषाद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव के बलवंत सिंह के बाग में शुक्रवार की भोर में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटक रहा था। खेत में गए ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर महराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी, एसओ कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव फोरेंसिक यूनिट के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। सुबह 7 बजे परिजनों ने आकर शव की पहचान निर्मल निषाद (28) जुगराज निवासी केवटहिया (शम्भुपुर) थाना हरैया जिला बस्ती के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक का एक रिश्ते की महिला से कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। कुछ दिन पूर्व महिला ने हर्रैया थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया था। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता किसान हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed