फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth's body found after 23 hours; friends suspected of murder.

Basti News: 23 घंटे बाद मिला युवक का शव दोस्तों पर जताया हत्या का संदेह

Sat, 29 Aug 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found after 23 hours; friends suspected of murder.
आदर्श कुमार (फाइल फोटो)
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के ककरहवा घाट पर कुआनो नदी में डूबे युवक आदर्श कुमार (23) का शव करीब 23 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद हो गया। उधर, मृतक के पिता रामविलास यादव ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर हत्या का संदेह जताया है। उन्होंने तीन युवकों और एक युवती की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सुकरौली निवासी राम विलास ने बताया कि उनका बेटा आदर्श कुमार बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे गणेशपुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने की बात कहकर घर से निकला था। करीब 11 बजे उन्होंने बेटे के मोबाइल पर फोन किया तो उसने स्वयं को लाइब्रेरी में बताया था।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद करीब 12:31 बजे आदर्श के मित्र अर्जुन यादव ने फोन कर बताया कि उनका बेटा नदी में डूब गया है। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार को घटना की जानकारी दी और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। राम विलास के मुताबिक वहां लोगों ने बताया कि दो युवक किसी के नदी में डूबने की बात कहते हुए मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि आदर्श को सिकटा गांव स्थित चाय की दुकान पर कुछ लोगों के साथ देखा गया था। उन्होंने दो युवक और एक युवती का नाम तहरीर में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल अंजान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed