फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth who went fishing dies due to drowning in drain

Basti News: मछली का शिकार करने गए युवक की नाले में डूबने से मौत

Wed, 02 Oct 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 02 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Youth who went fishing dies due to drowning in drain
रुधौली क्षेत्र के छपिया ग्राम पंचायत के बिजयी पुरवा का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। छपिया ग्राम पंचायत के विजयी पुरवा में दोस्त के साथ मछली पकड़ने गए 26 वर्षीय युवक की रेरुआ नाले में डूबने से मौत हो गई। मुकामी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के पड़री निवासी 26 वर्षीय विवेक ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार को रिश्तेदार सुनील यादव और संतकबीरनगर जिले के सिकरी गांव निवासी रामदयाल के साथ विजयी पुरवा के बगल से निकले रेरुआ नाले में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान विवेक नाले में डूबने लगा।
विज्ञापन

यह देखकर विवेक के साथ गए सुनील व रामदयाल ने पानी में छंलाग लगाकर खोजने की कोशिश की। मगर, कामयाबी नहीं मिली। जब तक वे विवेक को खोज पाते वह पानी में डूब चुका था। दोस्तों ने हादसे की जानकारी परिजनों और रुधौली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिवा घाट के गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोर संजय निषाद, अनिल निषाद, प्रदीप निषाद, लाल बहादुर, राजकुमार आदि ने नाले से विवेक के शव को बाहर निकाल। शव देखते ही पिता समेत परिवार के लोग दहाड़ मार कर रोने लगे। विवेक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। एक बेटी 11 माह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed