{"_id":"63c4447e760cc314740637e2","slug":"youth-welfare-department-will-recruit-prd-jawans-basti-news-gkp464448476-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवा कल्याण विभाग करेगा पीआरडी जवानों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवा कल्याण विभाग करेगा पीआरडी जवानों की भर्ती
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग करेगा पीआरडी जवानों की भर्ती
बस्ती। जिला युवा कल्याण विभाग 35 पीआरडी जवानों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए विभाग 26 जनवरी तक अभ्यर्थियों से आवेदन मांग रहा है। अभ्यर्थी विकास भवन स्थित युवा कल्याण विभाग से संपर्क कर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि हाईस्कूल उत्तीर्ण जिले का मूल निवासी कोई भी 18 से 45 साल का व्यक्ति आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी को शारीरिक पात्रता के मापदंडों पर खरा उतरने पर ही नियुक्ति की जाएगी। पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई 160 सेंटीमीटर से 167 सेमी तक होनी चाहिए। महिला की 147 से 152 सेमी लंबाई होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को ट्रैफिक, शासकीय संस्थानों आदि जगहों पर ड्यूटी करनी पड़ेगी। इसके लिए उसे सरकार की ओर से निर्धारित 395 रुपये की दर से दैनिक भत्ते का भुगतान किया जाएगा।