{"_id":"6aa30c9946f4e8293c09d3f4","slug":"rain-hits-rs-373-crore-project-commuters-suffer-basti-news-c-207-1-bst1005-166467-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 3.73 करोड़ की परियोजना पर बारिश की मार, सांसत झेल रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 3.73 करोड़ की परियोजना पर बारिश की मार, सांसत झेल रहे राहगीर
विज्ञापन
निर्माणाधीन न्याय मार्ग पर कार्य ठप संवाद
बस्ती। कंपनीबाग चौराहे के सुंदरीकरण के बाद बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शहर की तीन प्रमुख सड़कों के कायाकल्प की योजना बनाई है। तीनों परियोजनाओं पर करीब 3.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया, लेकिन बारिश के कारण काम की रफ्तार थम गई है। कई जगह सड़क की खोदाई कर छोड़ दिए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कचहरी क्षेत्र के सबसे व्यस्त न्याय मार्ग पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है, लेकिन इन दिनों निर्माण कार्य ठप है। कटरा पानी टंकी से विकास भवन, एसपी कार्यालय, न्यायालय होते हुए दीवानी कचहरी चौराहे तक सड़क के दोनों किनारों की खोदाई कर बोल्डर और गिट्टी डाल दी गई है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
न्याय मार्ग पर न्यायालय, कलक्ट्रेट और कई अन्य सरकारी कार्यालय होने के कारण दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। सड़क संकरी होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। वादकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी होती है। बीडीए इस सड़क की चौड़ाई छह मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर कर रहा है। परियोजना पर 1.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों किनारों पर सीसी नालियां भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
चार से सात मीटर चौड़ा होगा कलक्ट्रेट मार्ग
शक्ति चौक से तहसील होते हुए डीएम कार्यालय यानी शास्त्री चौक तक कलक्ट्रेट मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण का काम भी शुरू कराया गया है। सड़क की चौड़ाई चार मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बारिश के कारण काम की रफ्तार प्रभावित हुई है।
-- -- -- -- -
कंपनीबाग-केडीसी मार्ग का भी होगा कायाकल्प
बीडीए की कार्ययोजना में गुरु गोविंद सिंह चौक, कंपनीबाग से केडीसी, राणा प्रताप तिराहा, कबीर तिराहा होते हुए आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे तक सड़क का नवीनीकरण शामिल है। इसके लिए शासन से 1.59 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। वर्कऑर्डर भी जारी हो चुका है।
-- -- --
बोले राहगीर
न्याय मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। चौड़ीकरण का काम जल्द पूरा होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिले। अभी सड़क की खोदाई कर छोड़ दी गई है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
-आशुतोष श्रीवास्तव, राहगीर
-- -- -
कचहरी मार्ग के चौड़ीकरण और केडीसी मार्ग के नवीनीकरण से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से परेशानी बढ़ गई है। कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा करना चाहिए।
-अमित पांडेय, राहगीर
कोट
तीनों परियोजनाओं पर काम चल रहा है। बारिश के चलते कुछ दिक्कतें आई हैं। संबंधित फर्म को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। निर्माण की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
-कीर्ति प्रकाश भारती, सचिव, बीडीए, बस्ती