फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four trains, including Vande Bharat, stranded after goods train engine malfunctions

Basti News: मालगाड़ी के इंजन में आई खराबी, वंदे भारत सहित चार ट्रेनें फंसीं

Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four trains, including Vande Bharat, stranded after goods train engine malfunctions
बभनान (बस्ती)। अप ट्रैक पर गुजर रही मालगाड़ी के इंजन में आई खराबी से बभनान रेलवे स्टेशन पहुंचने के पहले मेन लाइन पर ही रोकना पड़ा। इसके चलते गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर सम फाटक के बीचो-बीच मालगाड़ी के बैगन होने से गेट बंद रहा, जिसके चलते दोनों तरफ लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:30 बजे अप ट्रैक पर गोरखपुर से गोंडा की तरफ कोयला लादकर जा रही मालगाड़ी का प्रेशर उतरने से वह बभनान के रेलवे गेट संख्या 222 ए पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

करीब 48 मिनट तक प्रयास के बाद सुबह 7:18 बजे इंजन में प्रेशर बना और मालगाड़ी को किसी तरह आगे बढ़ाया गया। इतनी देर तक बंद रहे गेट के खुलने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी, लेकिन तब तक मार्ग पर लंबा जाम लग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगाड़ी की खराबी का असर रेल संचालन पर भी पड़ा। गाड़ी संख्या 15045 सुबह 6:30 से 7:20 बजे तक होम सिग्नल पर खड़ी रही। गाड़ी संख्या 11124 सुबह 6:38 बजे से ऑटोमेटिक सिग्नल पर रुकी रही।

यह ट्रेन 7:30 बजे बभनान स्टेशन पहुंची और 7:32 बजे रवाना हुई। गाड़ी संख्या 22549 भी गौर स्टेशन पर सुबह 7:15 से 7:25 बजे तक खड़ी रही। इससे यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed