{"_id":"61310fbc8ebc3e327e44b124","slug":"youth-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-basti-news-gkp407722627","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
नगर थाने के पोखरा बाजार के निवासी थे पिंटू
महराजगंज (बस्ती)। बुधवार देर रात घर से लापता युवक का शव गांव के पास पेड़ से लटका मिला। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगर थानाक्षेत्र के महुरैया (पोखरा) गांव निवासी 30 वर्षीय पिंटू निषाद मजदूरी और मछली बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात 10 बजे खाना खाने के बाद घर से अचानक लापता हो गए। बृहस्पतिवार शाम चार बजे गांव के कुछ लोग पशुओं को चराने गए तो राम जानकी मंदिर के पूरब तरफ बृजेश पांडेय के खेत में सागौन के पेड़ के ऊपरी हिस्से से शव लटका देखा। गुहार लगाने पर कुछ ही देर में गांव के लोग जुट गए। तेज बरसात होने के कारण काफी देर तक युवक के शव का पहचान नहीं हो पाई। बाद में ग्रामीणों ने युवक के शव की पहचान पिंटू निषाद के रूप में की। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कोरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।