{"_id":"60f5a8a88ebc3e6d5d6abe31","slug":"youth-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-basti-news-gkp402455987","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
सोनहा थानाक्षेत्र के धोषण गांव के बाग में मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के धोषण गांव के बाग में सोमवार की सुबह युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पहचान की। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन असल कारण पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।
सोनहा थाना के प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जगतराम 32 निवासी धोषण के रूप में हुई है। रात में किसी समय घर से निकल गया था, जिसके बाद सोमवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। उसका शव गांव के उत्तर स्थित बाग में आम की डाल से गले में साड़ी के फंदे के सहारे लटका था। परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही परिजन शव को पेड़ से उतार कर घर उठा ले गए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जगतराम पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। जगतराम के परिवार में पत्नी सुनीता व तीन पुत्र राजन (छह) कल्लू (चार) और भल्लू (दो वर्ष) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।