{"_id":"5921cefa4f1c1b106b535fef","slug":"youth-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद से मिलकर लड़ने की शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद से मिलकर लड़ने की शपथ
बस्ती ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर पर आतंकवाद मुखालफत के लिए रविवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। जिसके तहत पूर्वान्ह 11.30 बजे सभी सरकारी दफ्तरों में अफसरों व मातहतों ने आतंकवाद के खात्मे में योगदान की शपथ ली। जनपद के अन्य कार्यालयों विकास, पुलिस, विद्यालयों, शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों में भी आतंकवाद विरोध दिवस मनाया गया एवं शपथ दिलायी गई। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, डीआईजी लक्ष्मी नारायण, डीएम अरविन्द कुमार सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने अपने-अपने कार्यालय में शपथ दिलाई। एएसपी रोहित मिश्र ने पुलिस लाइंस में जवानों के बीच आतंकवाद विरोध दिवस मनाया और उन्हें शपथ दिलाया।
भानपुर में शपथ दिलाते वक्त एसडीएम सुरेशचंद्र शर्मा ने कहा कि आतंकवाद देश ओर दुनिया के लिए एक बडी चुनौती है। जिससे हर जगह भय का माहौल है। एसडीएम ने तहसील सभागार में कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार इरफान उल्लां खान, उपनिवंधक एके मलिक, रजिस्टा्र कानूनगो प्रहलाद श्रीवास्तव, लेखपाल बीरेन्द्र चौधरी, अधिवक्ता योगेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के नेतृत्व में आंतकवाद विरोध में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। शिक्षक, कर्मचारी, छात्राएं, स्काउट गाइड आदि शामिल रहे। अलका पांडेय, नुसरत जहां, आरिफा खातून, शिवानी, अंजुम परवीन ने विचार रखे। छात्राओं की ओर से आंतकवाद पर संक्षिप्त नाटिका की प्रस्तुति दी गई।