फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth injured in accident dies, FIR registered

Basti News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Mar 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies, FIR registered
कलवारी। बस्ती-कलवारी मार्ग पर बेलवाडाड़ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल युवक की मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना लालगंज क्षेत्र के डिहुकपुरा निवासी दिव्य प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 16 फरवरी को उनका बेटा रजनीश पांडेय अपने मित्र राजपाल चौहान निवासी परसांव व आकाश पांडेय निवासी अईलिया थाना लालगंज के साथ बस्ती घूमने गए थे। लौटते समय कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव के पास रात करीब 10 बजे बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायलों को कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर भेजा गया।

आकाश पांडेय ने उनके पास फोन कर रजनीश के घायल होने की सूचना दी। सूचना मिलते सीएचसी बहादुरपुर पहुंचे जहां चिकित्सक ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed