{"_id":"6675fed2668bc418d7099f84","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-while-installing-stand-fan-basti-news-c-207-1-sgkp1002-119127-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्टैंड वाला पंखा लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्टैंड वाला पंखा लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत
Sat, 22 Jun 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
गौर क्षेत्र के पिपरहिया गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। पिपरहिया गांव में शुक्रवार की सुबह घर में स्टैंड वाला पंखा लगाते समय करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, पिपरहिया गांव निवासी अजय यादव शुक्रवार की सुबह गर्मी लगने पर स्टैंड वाला पंखा प्लग में लगा रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन परिवार के लोग उसे गौर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अजय की पत्नी प्रियंका (28), बेटा आर्यन (2) व बेटी प्राजंलि (4) हादसे के वक्त सो रहे थे। अचानक पत्नी की नींद खुली तो देखा पति जमीन पर पड़े थे। इस पर वह जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। तब तक अजय की मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद पत्नी सदमे में है। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।