{"_id":"650d532086627a5b2a04eede","slug":"youth-dies-after-injured-bike-collides-with-pole-in-basti-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: खंभे से बाइक टकराने से घायल युवक की मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: खंभे से बाइक टकराने से घायल युवक की मौत, गांव में छाया मातम
Fri, 22 Sep 2023 02:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:13 PM IST
सार
कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर सामने से आ रहे बड़े वाहन से बचाव करते समय अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में स्थित बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई थी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा के खलगवा पुरवा निवासी राहुल (20) पुत्र राम दीन की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। जन्माष्टमी के दिन अपने घर से बाइक से परिवार के साथ बस्ती जा रहा था।
कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर सामने से आ रहे बड़े वाहन से बचाव करते समय अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में स्थित बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई थी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया था। जहां से स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सक ने राहुल को दूसरे दिन लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
स्थिति में सुधार होने पर उसे 18 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 20 सितंबर को स्थिति बिगड़ने पर परिजन फिर से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले गए। जहां इलाज के दौरान राहुल ने बृहस्पतिवार देर शाम दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबारी को आरपीएफ ने दबोचा, लंबे समय से थी तलाश
मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां सुशीला, भाई राजकुमार, महेश, संजय, बहनें अनीता, सुमन, सुनीता, सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार महादेव घाट पर शुक्रवार को कर दिया। राहुल पांच भाई व बहनों में सबसे छोटा था।