फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power supply to feeder disrupted due to fallen wire.

Basti News: तार गिरने से कोहराये फीडर की बिजली गुल

Wed, 02 Sep 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Power supply to feeder disrupted due to fallen wire.
विक्रमजोत। 33/11 बिजली उपकेंद्र विक्रमजोत के कोहराये फीडर की बिजली मंगलवार दोपहर बाद हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से ठप हो गई। इससे फीडर से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को संकट का सामना करना पड़ा। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक महीने में करीब 20 बार तार गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। विभाग के संज्ञान में समस्या होने के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बिजली बाधित होने से उदयपुर, सांड़पुर, पावड़, हरेवा, तल्हवापुर, रानीपुर, बस्थनवां, रीवां, इमिलिया, बछईपुर, रिक्खीपुर, हलवइया, कुंवरापुर, कैथी, कोठिया, नेदुला द्वितीय, कोहराये और टेढ़ाघाट समेत करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण दिलीप कुमार, अवधेश तिवारी, संतोष कुमार, भूपेंद्र, आनंद प्रताप और पवन तिवारी ने बताया कि लाइन में आए दिन खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। सोमवार को नेदुला गांव में तार गिरने से शाम से रात करीब 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। इसके बाद मंगलवार दोपहर तार गिरने से दोबारा आपूर्ति ठप हो गई। जेई भूपेंद्र यादव ने बताया कि बिजली कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही तार दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed