{"_id":"654a8a0af28ab8a0780e5da7","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-near-barabanki-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6742-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिल्ली जा रहे युवक की बाराबंकी के पास ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिल्ली जा रहे युवक की बाराबंकी के पास ट्रेन से गिरकर मौत
Wed, 08 Nov 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
गौर थाना क्षेत्र के गोनहा गांव के बिंदू रविवार को घर से हुआ था रवाना
जीआरपी के सिपाही के जरिये परिवार वालों को मिली थी घायल होने की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर/बभनान। ट्रेन से दिल्ली जा रहा गौर थाना क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी 33 वर्षीय युवक को बाराबंकी-बुढ़वल स्टेशन के बीच गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेलवे पटरी के किनारे पाया गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। युवक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिये जानकारी मिलने पर परिवार के लोग वहां रवाना हो गए। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव सौंप दिया। मंगलवार सुबह शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। दोपहर में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गोनहा निवासी बिंदु जायसवाल रविवार शाम को बभनान रेलवे स्टेशन से सत्याग्रह एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए निकले थे। सोमवार सुबह जीआरपी के सिपाही ने उनके भतीजे रत्नेश के मोबाइल फोन पर सूचना दी कि बिंदु जायसवाल गंभीर रूप से घायल है। इलाज बाराबंकी में चल रहा है। जब वह बाराबंकी गए तो पता चला कि गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। लखनऊ पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
मंगलवार सुबह जब उसका शव घर लाया गया तो मातम का माहौल हो गया। युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करके जीवन यापन करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। रविवार को घर पर बच्चों की दिवाली अच्छी मने, इसके लिए खुद कमाने दिल्ली निकल गया था। बिंदू की पत्नी दुर्गावती, 11 वर्षीय पुत्री महक, नौ वर्षीय पुत्र शनि, पांच वर्ष की माही और तीन वर्ष की सृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
...
बिना पोस्टमार्टम कराए शव देने की चर्चा
स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि अगर वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया होता तो इसके परिवार कुछ आर्थिक सहायता रेल विभाग से मिल सकती थी। लोगों ने बताया कि उसके पॉकेट में बभनान से दिल्ली तक का टिकट भी है। मगर, लखनऊ ट्रामा सेंटर से शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिवार के लोगों को सौंप दिया गया।