Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies after eating packaged cake

Basti News: पैकेट बंद केक खाने के बाद युवक की मौत

Mon, 02 Mar 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after eating packaged cake
अमन की फाइल फोटो
बस्ती। महुआ डाबर गांव में रविवार को सुबह करीब 10 बजे गांव की एक दुकान युवक अमन सिंह (18) बंद पैकेट का चॉकलेट केक खरीद कर खा लिया। उसी केक का कुछ हिस्सा गांव के एक मासूम को भी दे दिया। कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और अस्पताल ले जाते समय अमन की मौत हो गई। जबकि मासूम को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महुआ डाबर गांव निवासी संतोष सिंह ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है, कि गांव की एक दुकान से उनके बेटे अमन सिंह ने बंद पैकेट का चॉकलेट केक छोटा पैकेट खरीद कर खा लिया। उसी में से थोड़ा सा केक गांव के ओंकार (3) पुत्र दुर्गेश कुमार को भी दे दिया। उसने भी केक को खा लिया। थोड़ी देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमन ने दम तोड़ दिया, जबकि मासूम ओंकार की हालात गंभीर होने पर गौर सीएचसी से कैली अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी होने पर सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह और प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed