Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bullion market sees a revival following a drop in gold and silver prices

Basti News: सोने-चांदी के दामों में गिरावट से सराफा बाजार में लाैटी रौनक

Tue, 17 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bullion market sees a revival following a drop in gold and silver prices
बस्ती। त्योहार गुजरते ही सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट से सराफा बाजार में रौनक लौटने लगी है। इधर सहालग शुरू है। गहनों की मांग बढ़ी तो बाजार भी गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि दोनों धातुओं के भाव में आठ से 10 हजार रुपये से अधिक की कमी आने से ग्राहकों को राहत मिली है। इधर सहालग को देखते हुए आभूषणों की खरीदारी और एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक पहुंचकर खरीदारी भी कर रहे हैं। पुरानी बस्ती और मंगल बाजार समेत गांधीनगर के सराफा बाजार में रौनक है। ग्राहक के खरीदारी से कारोबारी भी खुश हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में अंतरराष्ट्रीय बाजार की उठापटक और मांग के चलते सोना-चांदी के भाव ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे। इससे आम ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी थी। अब दाम घटने पर कस्बाई बाजार में भी रौनक है। आभूषण शोरूमों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed