Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Make classroom instruction effective to achieve Nipun goals.

Basti News: निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए कक्षा शिक्षण को बनाएं प्रभावी

Tue, 17 Nov 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Make classroom instruction effective to achieve Nipun goals.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। न्याय पंचायत केशवपुर की संकुल स्तरीय बैठक सोमवार को कंपोजिट विद्यालय निपनिया में हुई। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने, दिसंबर और जनवरी में होने वाले निपुण असेसमेंट टेस्ट की तैयारी तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ विजय आनंद ने कहा कि निपुण लक्ष्य हासिल करना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए शिक्षक नियमित रूप से बच्चों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करें और निर्धारित दक्षताओं के अनुरूप शिक्षण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने निपुण असेसमेंट टेस्ट को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तैयारी करने पर जोर दिया। एआरपी रवीश कुमार मिश्र ने प्रभावी कक्षा शिक्षण के साथ भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जाए। बच्चों के वर्तमान शैक्षिक स्तर के अनुसार शिक्षण की रणनीति बनाकर नियमित अभ्यास कराया जाए, ताकि प्रत्येक बच्चा निर्धारित निपुण लक्ष्य हासिल कर सके।
विज्ञापन

वरिष्ठ शिक्षक संकुल अखिलेश सिंह ने विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने, गतिविधि आधारित शिक्षण, टीएलएम के प्रभावी उपयोग और कक्षा में बच्चों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने को कहा।ए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed