फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth are being encouraged to pursue higher education and stay away from drugs and crime.

Basti News: युवाओं को उच्च शिक्षित, नशे-अपराध से दूर रहने की दी जा रही प्रेरणा

Mon, 15 Jun 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth are being encouraged to pursue higher education and stay away from drugs and crime.
ब्रह्माण महासभा परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उप​स्थित लोग संवाद
बस्ती। मालवीय मार्ग स्थित सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा परिसर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक शुक्ल ने की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का श्रेष्ठ मार्गदर्शक हैं। समाज और और देश का भला चाहने वाला वह प्राणी है, जो अभाव में रहकर भी सभी के कल्याण के लिए तत्पर हैं। कहा कि युवा उच्च शिक्षित हो, नशे-अपराध से दूर हो प्रेरणा दी जा रही है।
विज्ञापन

संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री शंभूनाथ मिश्र ने कहा कि समाज को एकजुट करने का प्रयास निरंतर जारी है। गांव-गांव तक जाकर सामाजिक प्लेटफार्म पर समाज के उन्नति के खान-पान आहार विहार संस्कृति की रक्षा, युवाओं को उच्च शिक्षित होने एवं नशे अपराध से दूरी बनाए रखने की प्रेरणा देने का काम ब्राह्मण महासभा कर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सत्यनारायण शुक्ल ने कहा कि आज के परिदृश्य में जागरूक ब्राह्मण का कर्तव्य और भी ज्यादा बढ़ जाता है समाज के युवा उचित मार्ग पर चलते हुए समाज का प्रतिनिधित्व अपने हाथों में लें यह तभी संभव है जब हमारा प्रतिनिधित्व उच्च पदों पर हो चाहे शिक्षा चिकित्सा राजकीय उद्योग व्यापार या राजनीति का क्षेत्र हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष शंभूनाथ शुक्ल, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विजय बिहारी तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी ने सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा की स्थापना पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय, जिलाध्यक्ष नवीन दूबे ने विचार रखे। संचालन अभिनव उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के अंत में जगदीश प्रसाद शुक्ल, दयाशंकर मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने संगठन मजबूती पर जोर दिया।

इस मौके पर आलोक मिश्रा, केशव पांडेय, नरेंद्र बहादुर उपाध्याय, दिलीप पांडेय, दयाशंकर मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, विपिन कुमार शुक्ला, जेपी तिवारी, जगदीश प्रसाद शुक्ल, वीपी शुक्ल, नीरज त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed