{"_id":"6262f04cec3ff9702d4df9c6","slug":"youngman-has-betten-some-person-in-rto-office-basti-news-gkp4342986195","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस रिन्यूवल कराने गए युवक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस रिन्यूवल कराने गए युवक से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंस रिन्यूवल कराने गए युवक से मारपीट
बस्ती। आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस रिन्यूवल कराने गए एक युवक के साथ पटल लिपिक व उसके सहयोगियों ने मारपीट की। शुक्रवार को मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में कथित तौर पर लिपिक और उसके साथी युवक को पीट रहे हैं।
बताया जा रहा है कि लाइसेंस रिन्यूवल करने के एवज में रिश्वत मांगने पर युवक से विवाद हुआ। जिसका उसने वीडियो बना लिया। इससे खार खाए संबंधित पटल लिपिक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उस युवक को मारापीटा। बृहस्पतिवार के इस मामले का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ तो विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में आरटीओ सगीर अहमद ने संबंधित लिपिक जितेंद्र यादव को पटल से हटाने व एआरटीओ से जांच कराने का आदेश दिया। उधर पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेते हुए वीरेंद्र सोनी, प्रमोद गुप्ता, एसएन नाम के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। सचिन नाम के एक अन्य की पुलिस को तलाश है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। पीड़ित युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो भी विभागीय कर्मचारी इसमें संलिप्त होगा। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।