{"_id":"66f1e4a2e00f3506cc02b874","slug":"young-man-missing-while-bathing-in-armat-sarovar-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124404-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अृमत सरोवर में स्नान करते समय युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अृमत सरोवर में स्नान करते समय युवक लापता
Tue, 24 Sep 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। बैजलपुर गांव में सोमवार की शाम को युवक अमृत सरोवर में स्नान करते समय लापता गया।
जानकारी के अनुसार, बैजलपुर निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार कुछ दोस्तो के साथ सोमवार की शाम गांव के दक्षिण स्थित सरोवर में स्नान करने गया था। गांव के लोग स्नान कर जाने लगे तो दिलीप ने कहा कि थोड़ी देर में आते हैं। इसी बीच नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने दिलीप को डूबते हुए देखा तो शोर मचाया और गांव में जानकारी दी।
ग्राम प्रधान डॉ. अरविंद कुमार दुबे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सरोवर में सर्च अभियान शुरू करवाया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सर्च अभियान शुरू है। समाचार लिखे जाने तक दिलीप का पता नहीं चल सका। संवाद