Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man had arranged to marry two young women; he is now in custody.

Basti News: दो युवतियों से युवक तय की थी शादी, हिरासत में युवक

Thu, 02 Jul 2026 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Young man had arranged to marry two young women; he is now in custody.
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी जात छिपाकर गैर बिरादरी की लड़की से शादी तय की। एक जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के मूडघाट स्थित एक मैरेज हाल से शादी होनी थी। कुछ दिन पहले लड़की पक्ष को युवक के मृत्यु की सूचना दे दी गई। बुधवार को अचानक लड़की को पता चला कि युवक जिंदा है और सिविल लाइंस स्थित मैरेज हाल से एक जुलाई की तिथि में उसकी दूसरे लड़की से शादी होने वाली है। इसके लड़की कोतवाली पहुंच गयी। कुछ देर बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि पहली लड़की से शादी तय कर चुका युवक उसकी जाति का नहीं था। वह सजातीय लड़की से शादी कर रहा था। इसी बीच कोतवाली में शादी की तैयारी कर चुके दूसरे लड़की के परिजन भी पहुंच गए। प्रकरण जाने के बाद दोनों लड़की के घर वालों ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने दोनों लड़की के परिजनों अलग-अलग दहेज भी लिया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed