{"_id":"67325414314edfab3d0b2787","slug":"young-man-going-home-on-scooter-dies-in-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127115-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूटी से घर जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूटी से घर जा रहे युवक की हादसे में मौत
Tue, 12 Nov 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बरहुआ के पास रविवार की देर शाम भानपुर की तरफ जा रहे स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे स्कूटी चालक अशोक कुमार चौहान पुत्र सीता राम निवासी कोठिली थाना सोनहा गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने 38 वर्षीय अशोक कुमार चौहान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, मां, भाई कनीक राम सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद