{"_id":"64ad48d53b79b3f6180fe939","slug":"young-man-died-of-electrocution-during-bath-in-basti-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: मुंबई से कांवड़ उठाने आए युवक की करंट से मौत, पत्नी रो-रोकर हो जा रही बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: मुंबई से कांवड़ उठाने आए युवक की करंट से मौत, पत्नी रो-रोकर हो जा रही बेहोश
Tue, 11 Jul 2023 05:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Jul 2023 05:55 PM IST
सार
अर्जुन मुंबई में अपना व्यवसाय करके परिवार का भरण पोषण करता था। सावन में चल रही कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को ही दिन में 11 बजे वह मुंबई से घर पहुंचा था। शाम को लगभग सात बजे वह टुल्लू पंप चला कर नहाने लगा। इसी दौरान टुल्लू पंप में करंट उतर गया और वह उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मृतक अर्जुन। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कांवड़ यात्रा में शामिल होने मुंबई से आए रुधौली थाना क्षेत्र के कुड़िया पचारी गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार देरशाम टुल्लू पंप चला कर नहाते समय यह हादसा हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी रो-रोकर बार-बार बेहोश हो जा रही है।
जानकारी के अनुसार, कुड़िया पचारी निवासी धनराज सोनी के पांच बेटियों के बाद अर्जुन पैदा हुआ था। जो आर्थिक समस्या के चलते मुंबई में अपना व्यवसाय करके परिवार का भरण पोषण करता था। सावन में चल रही कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को ही दिन में 11 बजे वह मुंबई से घर पहुंचा था।
इसे भी पढ़ें: निस्तारण में दूसरे नंबर पर गोरखपुर पुलिस, कुशीनगर अंतिम, जानिए कौन है टॉप
विज्ञापन
शाम को लगभग सात बजे वह टुल्लू पंप चला कर नहाने लगा। इसी दौरान टुल्लू पंप में करंट उतर गया और वह उसकी चपेट में आ गया। आधे घंटे तक जब वह नहीं लौटा तो पत्नी ढूंढते हुए नल के पास तक गई। जहां पति को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर सन्न रह गई।
उसके शोर मचाने पर घर के बाकी लोग इकट्ठा हुए। आनन-फानन अर्जुन को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही अर्जुन ने दम तोड़ दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन