फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yogi government responsible for worker's death: Ajay Rai

कार्यकर्ता की मौत की जिम्मेदार योगी सरकार : अजय राय

Fri, 20 Dec 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Yogi government responsible for worker's death: Ajay Rai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रभात पांडेय की मौत की जिम्मेदार योगी सरकार और पुलिस है। पहली बार उत्तर प्रदेश के इतिहास में कांटे वाली बैरिकेडिंग लगाई गई। कहा कि हमारे कार्यकर्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दम घुटने से आई है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर में प्रभात पांडेय के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटे प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अंबिका सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि हम लोगों को अपने कार्यकर्ता के अंत्येष्टि में शामिल होना था, उसमें भी बैरिकेडिंग की जा रही थी। इसके बाद रास्ता बदलकर जाना पड़ा। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण की गाड़ी से किसी तरह गलियों से होकर घाट पर पहुंच पाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की ईश्वर में आस्था नहीं है, उसके लिए भगवान केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम है। वाराणसी में प्राचीन अक्षयवट ध्वस्त कर दिया गया, सैकड़ों मंदिर तोड़वा दिए गए। शंकराचार्य द्वारा स्थापित सरस्वती मां का मंदिर तोड़वा दिया गया। कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ खड़ी है। प्रभात की मौत नहीं हत्या हुई है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह के यहां भोजन करने के उपरांत अपने काफिले के साथ लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के साथ गोरखपुर जाने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय आदि नेता शामिल रहे।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed