{"_id":"6aa8463fedbc61a88d0f4349","slug":"the-department-does-not-have-a-list-of-waterlogged-schools-basti-news-c-207-1-bst1031-166797-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विभाग के पास नहीं है जलप्लावित विद्यालयों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विभाग के पास नहीं है जलप्लावित विद्यालयों की सूची
विज्ञापन
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के पास जिले के जलप्लावित विद्यालयों की सूची तक नहीं है। बाढ़ के दौरान किन विद्यालयों में पानी भरता है, इसका कोई पूर्व चिह्नांकन नहीं होने से विभाग को हर बार पानी आने के बाद ही वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जिनके परिसर बाढ़ के दौरान जलमग्न हो जाते हैं। इससे पठन-पाठन प्रभावित होता है।
बाढ़ का पानी विद्यालय परिसर में भरने पर वहां पढ़ने वाले बच्चों को दूसरे विद्यालय में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाता है। पानी उतरने के बाद दोबारा उसी विद्यालय में पढ़ाई शुरू करा दी जाती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फिलहाल बाढ़ के चलते कुछ विद्यालय प्रभावित हैं और वहां के बच्चों की पढ़ाई दूसरे विद्यालयों में कराई जा रही है।
प्राथमिक विद्यालय रूदलपुर में करीब सप्ताहभर पहले बाढ़ का पानी परिसर में भर गया था। इससे कुछ दिनों तक पठन-पाठन प्रभावित रहा। अब पानी उतर चुका है और विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय अखनपुर भी कुछ दिन पहले बाढ़ के पानी से प्रभावित हुआ था। यहां भी अब स्थिति सामान्य है और बच्चे विद्यालय पहुंचकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा में बारिश के पानी से परिसर में जलभराव है। हालांकि विद्यालय परिसर के पास सड़क होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को आने-जाने में फिलहाल परेशानी नहीं हो रही है।
कोट
जलप्लावित विद्यालयों की अलग से सूची नहीं बनाई गई है। बाढ़ के दौरान जिन विद्यालयों के परिसर जलमग्न हो जाते हैं, वहां के बच्चों को दूसरे विद्यालय में अस्थायी रूप से पढ़ाने की व्यवस्था की जाती है। पानी निकलने के बाद संबंधित विद्यालय में फिर से सुचारू रूप से पठन-पाठन शुरू करा दिया जाता है।
-अनूप कुमार, बीएसए