फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "Working on one booth Ten Youth '

‘वन बूथ टेन यूथ पर करें काम’

Tue, 23 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 23 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
"Working on one booth Ten Youth '
स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला
 भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश संयोजक शिवभूषण सिंह ने कहा है कि वन बूथ टेन यूथ के फार्मूले पर काम करना होगा। युवाओं को सक्रिय करने के लिए हर जिले में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वह मंगलवार को बस्ती में भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सभी बूथों पर दस दस युवाओं को सक्रिय किया जायेगा। पूरे जिले से लगभग पंद्रह हजार युवाओं को युवा सम्मेलन के लिए जोड़ा जाएगा। समाज  में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, अबकी बार सपा बसपा को उत्तर  प्रदेश से उखाड़ फेंकने में भी युवाओं का विशेष योगदान रहेगा।
विज्ञापन

 भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा की युवा सम्मेलन में भाजपा के सभी पदाधिकारी पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे तथा अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम के मार्गदर्शन के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को सूचित कर दिया गया। विधान सभा चुनाव की कड़ी में यह सम्मेलन का विशेष महत्व वाला है। इसकी  निगरानी स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 भाजयुमो के जिला संयोजक राजेश पाल चौधरी ने कहा सभी विधानसभाओं में सह संयोजक  नियुक्त कर दिया गया इसमें शिवांशु मिश्र को हर्रैया, आलोक पाण्डेय को  बस्ती सदर, नितेश शर्मा को रुधौली, दिलीप पाण्डेय को महादेवा, रिंकू दुबे  को कप्तानगंज का विधान सभावार सहसंयोजक बनाया गया है। अभिनव उपाध्याय को जिला  सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
 सभी विधानसभा सहसंयोजकों को 28 अगस्त से तीन सितंबर तक बैठक कर मंडल प्रभारी और सेक्टर प्रमुख बनाने है। बैठक में भाजयुमो के जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, संतोष दत्त राय, अजय सिंह गौतम, गिल्लम चौधरी, अजीत चौबे, चंद्रशेखर मुन्ना, अभय पाल ने भी अपने विचार रखे।
इसके पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज दुबे कमल के नेतृत्व में कप्तानगंज चौराहे पर, फुटहिया चौराहे पर युवा नेता अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में और मूड़घाट  चौराहे पर जिला संयोजक राजेश पाल चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

इस मौके पर अनूप खरे, शिव आज्ञा मौर्या, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, राजेश यादव, राजन मिश्र, गोलू पाल, प्रत्यूष सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, नीरज प्रजापति, पंकज तिवारी, अखिलेश मिश्र, रामानंद नन्हे, अखंड प्रताप सिंह, विवेक मिश्र, वरुण सिंह, सौरभ शर्मा, अभिषेक राजभर, राजन पाल सिंह, अम्बरीष त्रिपाठी, विजेंद्र  सिंह, मनीष पाण्डेय, राजन ठाकुर, अजय श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, सचिन  सिंह, आशीष शुक्ल, राजेन्द्र चौधरी ,सत्यपाल यादव धीरेंद्र चौधरी,  महेश यादव, प्रेम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed